[ad_1]

CGHS-ABHA
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों ने अपनी आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) से लिंक करना शुरू कर दिया है। सोमवार तक 131292 सीजीएचएस लाभार्थियों ने एबीएचए के साथ आईडी लिंक की है। 2303 लाभार्थियों ने आभा आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) खोला है। 401 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने पहले से बनी आभा आईडी से सीजीएचएस लाभार्मी आईडी को लिंक किया है। सोमवार को कुल 2701 लाभार्थियों ने उक्त दोनों आईडी को आपस में जोड़ा है। सरकार ने ‘एबीएचए’ बनाने की समय सीमा तय की है। यह समय सीमा 30 जून से तीन माह (90 दिन) के लिए बढ़ाई गई है। इसके साथ ही सीजीएचएस आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता से लिंक करने की समयावधि भी बढ़ा दी गई है। इसमें 120 दिन का इजाफा किया गया है। 30 जून से 120 दिन के भीतर सीजीएचएस और एबीएचए को लिंक करना होगा।
पहले तीस दिन का समय दिया गया था
केंद्र सरकार ने पहले सीजीएचएस और एबीएचए को आपस में लिंक करने के लिए लाभार्थियों को तीस दिन का समय दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना महानिदेशालय ने 15 अप्रैल को एक नया कार्यालय ज्ञापन ‘ओएम’ जारी किया था। इसमें ‘एबीएचए’ आईडी बनाने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। साथ ही सीजीएचएस आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से लिंक करने की समयावधि को भी बढ़ाया गया है।
एबीएचए बनाने की समय सीमा बढ़ी
पहले सीजीएचएस लाभार्थियों की आईडी और एबीएचए को आपस में लिंक करने की प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू करने की बात कही गई थी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों से कहा गया था कि वे इस कार्य को तीस दिन में पूरा कर लें। अब आभा आईडी बनाने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। यह समय सीमा 30 जून से तीन माह (90 दिन) के लिए बढ़ाई गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) से लिंक करने की समयावधि भी बढ़ा दी गई है। इसमें 120 दिन का इजाफा किया गया है। यानी 30 जून से 120 दिन के भीतर सीजीएचएस और एबीएचए को लिंक करना होगा। इस कार्य में सीजीएचएस लाभार्थियों की मदद के लिए सभी वैलनेस सेंटरों पर कियोस्क स्थापित होंगे। ये कियोस्क 30 जून तक कार्य करना शुरू कर देंगे।
[ad_2]
Source link