[ad_1]

DA
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते ‘डीए’ में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद डीए की दर 50 फीसदी हो गई। केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ और ‘आईटीबीपी’ ने इस आधार पर अपने जवानों के कई भत्तों में वृद्धि कर दी। इन भत्तों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
केंद्रीय बलों के जिन भत्तों में वृद्धि की गई है, उनमें चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, होस्टल सब्सिडी, ड्रैस अलाउंस, बाल कटाई एवं साबुन भत्ता, डिटेचमेंट अलाउंस, टफ लोकेशन अलाउंस, कैश हैंडलिंग अलाउंस, नर्सिंग भत्ता, वार्षिक भत्ता, फ्लाइंग अलाउंस और डेपुटेशन भत्ता, आदि में एक अप्रैल से बढ़ोतरी की बात कही गई है।
सीआरपीएफ में बढ़ाए गए हैं ये भत्ते
सीआरपीएफ में चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस ‘सीईए’ के लिए मौजूदा राशि 2250 रुपये प्रति माह (27000 रुपये वार्षिक) थी। डीए की दर 50 फीसदी होने के बाद इनमें 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सीईए भत्ता अब 2812.50 रुपये प्रति माह (33750 वार्षिक) मिलेगा। दिव्यांग चाइल्ड के लिए पहले 4500 रुपये प्रति माह (54000 रुपये वार्षिक) मिलते थे, अब इस राशि को बढ़ाकर 2650 रुपये प्रति माह (67500 रुपये वार्षिक) प्रदान किए जाएंगे। हॉस्टल सब्सिडी पहले 6700 रुपये प्रति माह (81000 रुपये वार्षिक) मिलती थी, उसमें अब 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब यह भत्ता 8437.50 रुपये प्रति माह (101250 रुपये वार्षिक) कर दिया गया है। ड्रेस अलाउंस, जो पहले 20000 रुपये प्रति वर्ष (राजपत्रित अधिकारी) मिलता था, अब वह भत्ता 25000 रुपये हो गया है। गैर राजपत्रित अधिकारियों को पहले ड्रेस भत्ते के तौर पर 10000 रुपये मिलते थे, अब 12500 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।
[ad_2]
Source link