[ad_1]

न्यूज अपडेट
– फोटो : Amar Ujala
आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल अगले तीन साल में भारत में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे सकती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, एपल भारत में नियुक्तियों में तेजी ला रही है। एपल की अगले चार-पांच साल में भारत में उत्पादन को पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब डॉलर (करीब 3.32 लाख करोड़) करने की योजना है। कंपनी फिलहाल अपने विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं के जरिये देश में 1.5 लाख लोगों को रोजगार देती है। एपल के दो संयंत्र चलाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करती है।
[ad_2]
Source link