Home Breaking News Reliance Q4 Results: रिलायंस का सालाना मुनाफा रिकॉर्ड ₹69,621 करोड़ हुआ, ₹10 प्रति शेयर का लाभांश देने का एलान

Reliance Q4 Results: रिलायंस का सालाना मुनाफा रिकॉर्ड ₹69,621 करोड़ हुआ, ₹10 प्रति शेयर का लाभांश देने का एलान

0
Reliance Q4 Results: रिलायंस का सालाना मुनाफा रिकॉर्ड ₹69,621 करोड़ हुआ, ₹10 प्रति शेयर का लाभांश देने का एलान

[ad_1]

RIL reports almost flat Q4 net profit at Rs 18,951 cr; annual profit hits record at Rs 69,621 cr

रिलायंस के नतीजे जारी
– फोटो : Social Media

विस्तार


मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा लगभग स्थिर रहते हुए 18,951 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी का सालाना मुनाफा  रिकॉर्ड 69,621 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कंपनी की सालाना आय 2.6% बढ़कर 1,000,122 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 16.1% बढ़कर 1,78,677 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जियो प्लेफॉर्म्स का शुद्ध मुनाफा 20,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। वहीं, रिलायंस रिटेल का शुद्ध लाभ भी 10,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। अपनी चौथी तिमाही के नतीजों के एलान के साथ कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने का भी एलान किया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here