[ad_1]
MI vs RR: भारत के फिरकी मास्टर युजवेंद्र चहल भले ही टीम इंडिया से लंबे समय से दूर चल रहे हों. लेकिन आईपीएल में उन्होंने इतिहास रच दिया है. चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब उन्होंने विकेटों की डबल सेंचुरी भी लगा दी है. राजस्थान और मुंबई के बीच मुकाबले में चहल ने अपना 200वें विकेट के रूप में मोहम्मद नबी को अपने जाल में फंसाया. जिसके बाद टीम के सभी खिलाड़ी उन्हें बधाई देते नजर आए.
कोई गेंदबाज नहीं आस-पास
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल के महज 153 मैच में यह कारनामा कर दिखाया है. चहल से नीचे बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम नजर आते हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो का नाम है. ब्रावो ने 183 विकेट हासिल करने के लिए 161 मैच लिए हैं. ब्रावो को यहां तक पहुंचने के लिए 14 साल लग गए. लेकिन चहल 11 साल में ही ब्रावो से काफी आगे निकल चुके हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं जिन्होंने 186 मैच में 181 विकेट हासिल किए हैं. चावला पहले सीजन से ही आईपीएल खेल रहे हैं.
पर्पल कैप के दावेदार
आईपीएल 2024 में युजवेंद्र चहल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अबतक 13 विकेट हासिल कर लिए हैं और दूसरे स्थान पर आ चुके हैं. यदि मुंबई के खिलाफ मैच में चहल एक और विकेट हासिल करते हैं तो पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर आ जाएंगे. चहल ने आईपीएल 2022 में 17 मैच में 27 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी. इस सीजन भी फिरकी मास्टर लगातार रेस में बने हुए हैं. यदि चहल आईपीएल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बड़े दावेदार होंगे.
राजस्थान की शानदार शुरुआत
राजस्थान की टीम आईपीएल 2024 में जीत के रथ पर सवार नजर आई है. टीम ने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 मुकाबलों में अपना झंडा गाढ़ा है. अब मुंबई के खिलाफ भी इस टीम ने बेहतरीन अंदाज में शुरुआत की. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. लेकिन राजस्थान ने इस फैसले को गलत साबित किया. 100 के स्कोर से पहले ही राजस्थान के गेंदबाजों ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.
[ad_2]
Source link