[ad_1]
South Cinema: ‘आडुजीवितम’ का कलेक्शन 150 करोड़ पार, अब निगाहें साउथ सिनेमा की इन मेगा बजट फिल्मों पर
उत्तर प्रदेश के चर्चित जिले रामपुर में जन्मी सोनम का असली नाम बख्तावर खान बताया जाता है। सोनम नाम उन्हें यश चोपड़ा ने दिया, जब वह फिल्म ‘विजय’ बना रहे थे। ‘मिट्टी और सोना’, ‘अजूबा’ ‘आखिरी गुलाम और ‘त्रिदेव’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं सोनम ने 1991 में अपने करियर के चरम पर राजीव राय से शादी की। शादी के 25 साल बाद ये दोनों साल 2016 में अलग हो गए। लेकिन, इन दोनों के बीच का रिश्ता फिर से खिलता-महकता दिखाई दे रहा है। दोनों एक साथ दिख रहे हैं और दोनों के चेहरे पर एक दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान भी दिख रहा है।
खुद सोनम ने भी ये बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। वह मानती हैं कि उनकी शादी बहुत चुनौतीपूर्ण रही और हमेशा तलवार की धार पर चलने जैसी रही है। अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में वह लिखती हैं, “आप उस शादी के बारे में कैसे बात कर सकते हैं जो धमकियों के साथ 25 साल से अधिक समय तक चली। साथ में एक ऑटिस्टिक बच्चे के साथ विभिन्न देशों, शहरों, महाद्वीपों में घूमते हुए मेरी जिंदगी सूटकेस के साथ ही चलती रही। एक के बाद एक माता-पिता को खोना एक बड़ी क्षति थी।”
अपने वैवाहिक जीवन की त्रासदियों को याद करने के बाद सोनम अपने पति राजीव राय के बारे में कुछ बेहद भावुक बातें भी लिखती हैं। उन्होंने लिखा, “राजीव हमेशा मेरे दिल में थे, हैं और रहेंगे। अपनी तमाम परेशानियों के बावजूद उन्होंने मुझे हमेशा एक रानी की तरह सम्मान दिया। राजीव ने मेरे लिए, हमारे बेटे के लिए और मेरे माता-पिता के लिए जो कुछ भी किया उसके मैं उनकी आभारी हूं। राजीव आपने मुझे मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट ‘त्रिदेव’ दी और अद्भुत बेटा दिया।”
[ad_2]
Source link