[ad_1]
हिंदी सिनेमा की तरह ही साउथ सिनेमा भी इस साल खरामा खरामा ही आगे बढ़ रहा है। साल की पहली और अब तक की इकलौती ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान’ को छोड़ दें तो इस साल तेलुगु और तमिल की कोई दूसरी फिल्म अपना डंका बॉक्स ऑफिस पर नहीं बजा पाई है। ‘गुंटुर कारम’ और ‘द फैमिली स्टार’ का टिकट खिड़की पर जो हाल हुआ है, उससे साउथ सिनेमा के भी हाल बेहाल ही हैं। अब सबकी निगाहें रिलीज की कतार में लगी इन पांच फिल्मों पर है और इनमें से सबसे आगे चल रही है निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’।
अश्वत्थामा को भी कल्कि का इंतजार
फिल्म ‘सलार पार्ट 1 – सीजफायर’ के जरिए अभिनेता प्रभास की बड़े परदे एक बार फिर जबरदस्त वापसी हुई है। उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 ए डी’ को लेकर अभी से दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साइंस-फिक्शन और पौराणिक कथाओं के बीच की कड़ी है। इस फिल्म में प्रभास कल्कि की भूमिका में नजर आएंगे तो वही फिल्म में बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी की मुख्य भूमिकाएं हैं। तेलुगु और हिंदी भाषा में एक साथ बन रही यह फिल्म मई में ही रिलीज होगी या लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद, इसे लेकर संशय बना हुआ है।
जूनियर के जलवे का बेसब्री से इंतजार
फिल्म ‘आरआरआर’ के जरिए पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद इन दिनों अभिनेता जूनियर एनटीआर अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है, लेकिन इस साल जो उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है, वह है, ‘देवरा’। कोराताला शिवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तटीय भारत की भूली हुई भूमि पर आधारित हैं। साउथ के अलावा इस फिल्म का हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको की मुख्य भूमिकाएं हैं।
फिल्म ‘एनिमल’ से बड़े परदे पर धमाकेदार वापसी करने वाले अभिनेता बॉबी देओल जल्द ही अपनी पहली साउथ फिल्म ‘कांगुवा’ में नजर आने वाले हैं। इस तमिल पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सिरूथाई शिवा ने किया है। इस फिल्म में सूर्या का किरदार भी काफी करिश्माई नजर आ रहा है। फिल्म में बॉबी और सूर्या के अलावा दिशा पाटनी, जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू और रेडिन किंग्सले की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
साल 1996 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ की सीक्वल इस फिल्म में कमल हासन के अलावा एस जे सूर्या, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, रकुल प्रीत सिंह, नेदुमुदी वेणु, पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन, अखिलेन्द्र मिश्रा, जॉर्ज मैरीन व अन्य कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध रविशंकर हैं, जिनकी पहचान हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर हैं।
[ad_2]
Source link