Home Sports Watch: लाइव मैच में विराट कोहली ने उड़ा दिया डस्टबिन, BCCI दे सकती है बड़ी सजा; वायरल हो रहा वीडियो

Watch: लाइव मैच में विराट कोहली ने उड़ा दिया डस्टबिन, BCCI दे सकती है बड़ी सजा; वायरल हो रहा वीडियो

0
Watch: लाइव मैच में विराट कोहली ने उड़ा दिया डस्टबिन, BCCI दे सकती है बड़ी सजा; वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

Virat Kohli Frustration: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को रविवार को खेले गए IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा है. विराट कोहली को आउट दिए जाने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है. इस मैच के दौरान विराट कोहली को आउट दिए जाने का मुद्दा सुर्खियों में छाया हुआ है. बता दें कि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पारी के तीसरे ओवर में हर्षित राणा की फुलटॉस गेंद को काबू में नहीं रख सके और वापस गेंदबाज को कैच दे बैठे. 

लाइव मैच में विराट कोहली ने खो दिया कंट्रोल

विराट कोहली ने फुलटॉस गेंद कमर से ऊपर होने का दावा करते हुए रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर का तर्क था कि कोहली क्रीज से बाहर थे और गेंद नीचे की ओर जा रही थी. कोहली हालांकि तीसरे अंपायर के फैसले से खफा दिखे और उन्होंने क्रीज छोड़ने से पहले मैदानी अंपायरों से बहस भी की. कोहली ने मैदान से बाहर निकलने के बाद बल्ला पटक कर अपनी नाराजगी जाहिर की. विराट ने इसके बाद डग आउट की तरफ जाते हुए रास्ते में रखा डस्टबिन जोर से हाथ मारकर उड़ा दिया. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

कोहली को भुगतनी पड़ सकती है बड़ी सजा

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली 7 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए. अंपायर के साथ बीच मैदान पर भिड़ना और फिर डग आउट की तरफ जाते हुए रास्ते में रखा डस्टबिन मारकर गिराना विराट कोहली को भारी पड़ सकता है. विराट कोहली को उनकी इस गलती की वजह से बड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है. BCCI विराट कोहली पर भारी भरकम जुर्माना लगा सकती है. बता दें कि फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के बाद आंद्रे रसेल (25 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में दबाव में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से शिकस्त दी. 

आखिरी गेंद पर हुआ मैच का फैसला

फिल सॉल्ट ने 14 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन बनाए तो वहीं अय्यर ने 36 गेंद में 50 रन की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया, जिससे केकेआर ने सात विकेट पर 222 रन बनाए. आरसीबी की पारी मैच के आखिरी गेंद पर 221 रन पर सिमट गई. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए दो विकेट रहते 21 रन की जरूरत थी और कर्ण शर्मा (सात गेंद में 20 रन) ने मिचेल स्टार्क की शुरुआती चार गेंद पर तीन छक्के लगाकर रोमांच बढ़ा दिया. वह पांचवीं गेंद पर गेंदबाज को कैच देकर आउट हुए और आखिरी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन दूसरा रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए, जिससे टीम लक्ष्य के करीब पहुंच कर चूक गई.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here