[ad_1]
IPL 2024: कुलदीप यादव, जो इन दिनों आईपीएल 2024 में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के काल साबित हो रहे हैं. 2022 के अंत में लंबे समय के बाद कुलदीप ने टीम इंडिया में वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. लेकिन एक दौर था जब कुलदीप गंभीर इंजरी के साथ-साथ अपने प्रदर्शन के चलते मानसिक तनाव का भी शिकार हो गए थे. अब आईपीएल 2024 के बीच कुलदीप यादव ने अपनी उसी दौर को याद किया है. साथ ही उन्हें उस दौर को लेकर बड़ा पछतावा भी है. उन्होंने बताया कि एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद कुलदीप टेंशन में आ गए थे.
केकेआर में किया था खराब प्रदर्शन
कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स से पहले केकेआर टीम का हिस्सा थे. उस दौरान उनसे काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके चलते टीम इंडिया में उनके लिए दरवाजे बंद होते नजर आए थे. लेकिन दिल्ली के साथ जुड़ते ही कुलदीप ने अपने कमियों पर काम किया और अब वे एक घातक गेंदबाज की तरह उभर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली की तरफ से 33 मैच में 41 विकेट अपने नाम किए हैं. कुलदीप यादव ने 2020 से कोच कपिल पांडे के साथ मिलकर खुद में बदलाव शुरू कर दिया था.
क्या बोले कुलदीप यादव?
कुलदीप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जब मैं केकेआर का हिस्सा था तो मुझे किसी के मार्गदर्शन की जरूरत थी. हालांकि, अब ऐसी स्थिति नहीं है, अब मैं खुद की समझ से चीजें कंट्रोल करता हूं. माही भाई ने 2019 के बाद इंटरनेशनल टीम के लिए खेलना छोड़ दिया था. उसके बाद मुझे मार्गदर्श की जरूरत महसूस हुई. लेकिन अब अनुभव के साथ मैं चीजों को समझने लगा हूं.’
कुलदीप को है पछतावा
कुलदीप यादव को केकेआर के साथ जुड़ने और उस समय अपने प्रदर्शन की गिरावट को लेकर आज भी पछतावा है. उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी (2016-20) केकेआर के साथ जुड़ने का पछतावा है. मुझे ऐसा लगता है कि जो अब मैं अबकर रहा हूं काश तब कर पाता. मुझे अभी भी दुख है कि यदि मैंने तब अपनी प्रतिभा पर काम किया होता तो अभी और प्रभावी हो सकता था.’
[ad_2]
Source link