Home Sports RR vs MI: शतक के बावजूद यशस्वी जायसवाल नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

RR vs MI: शतक के बावजूद यशस्वी जायसवाल नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

0
RR vs MI: शतक के बावजूद यशस्वी जायसवाल नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

[ad_1]

MI vs RR, Player of the Match Award: आईपीएल 2024 की शुरुआत से खमोश रहा यशस्वी जायसवाल का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में जमकर बोला, जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को सीजन के 38वें मुकाबले में 9 विकेट से मात दी. इस मैच से पहले यशस्वी के बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला था, लेकिन उन्होंने मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. इस बेहतरीन शतक के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला. राजस्थान रॉयल्स के ही तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को यह अवॉर्ड सौंपा गया.

संदीप शर्मा को क्यों मिला अवॉर्ड?

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने इस मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी करते हुए मुंबई के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उनके इस शानदार प्रदर्शन के आगे मुंबई की टीम 179 रन तक ही पहुंच सकी. पहली पारी में शानदार पांच विकेट लेने के लिए संदीप शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. संदीप ने इस मैच में सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन दिए और 5 विकेट चटकाए.

पेसर का छलका दर्द

चोट के चलते कुछ मैच मिस करने वाले संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी के बाद कहा, ‘परसों ही फिट हुआ हूं. फिटनेस के बाद पहला मैच, अच्छा महसूस कर रहा हूं. पिच धीमी और निचली तरफ थी, इसलिए मेरी योजना गेंदबाजी में वेरिएशन और कटर रखने की थी. यदि आप अंत में गेंदबाजी कर रहे हैं, तो आपको बड़ा दिल रखना होगा. आईपीएल में देखा है, गेंदबाज दबाव में हैं. बड़ा दिल रखने और योजनाओं को एक्जिक्यूट करते रहने की जरूरत है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, मैं दो साल पहले बिना बिके रह गया था. रिप्लेसमेंट के रूप में आया. इसलिए मैं हर मैच को एन्जॉय कर रहा हूं.’

यशस्वी का धमाका

संदीप शर्मा की टॉप क्लास गेंदबाजी के बाद यशस्वी जायसवाल का धमाका देखने को मिला. यशस्वी ने 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए. दिलचस्प यह है कि उन्होंने मुंबई के खिलाफ ही अपना पहला आईपीएल शतक ठोका था और अब दूसरा शतक भी उन्होंने इसी टीम के खिलाफ जड़ा. इसके साथ ही यशस्वी 23 साल की उम्र से पहले आईपीएल में दो शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. 21 की उम्र में यशस्वी ने पहला शतक जड़ा था, जबकि अब 22 की उम्र में उनके बल्ले से दूसरी सेंचुरी देखने को मिली. यशस्वी ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया और इसी शॉट के साथ राजस्थान रॉयल्स को जीत भी मिली.

टॉप पर बरकरार राजस्थान

संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स टॉप पर बरकरार है. टीम ने अब तक खेले 8 मैचों में सिर्फ एक ही मैच गंवाया है और 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स लेकर पहले पायदान पर बनी हुई है. राजस्थान का यहां से प्लेऑफ में जाना तय है. टीम के अगले तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने हैं. देखने वाली बात यह होगी कि सीजन के पहले हाफ में अपनी धाक जमाने वाले राजस्थान की टीम लीग मैचों का समापन किस अंदाज में करती है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here