Home World Schengen Visas: यूरोप के 29 देशों की यात्रा हुई आसान, EU के नए वीजा नियमों में भारतीयों की बल्ले-बल्ले

Schengen Visas: यूरोप के 29 देशों की यात्रा हुई आसान, EU के नए वीजा नियमों में भारतीयों की बल्ले-बल्ले

0
Schengen Visas: यूरोप के 29 देशों की यात्रा हुई आसान, EU के नए वीजा नियमों में भारतीयों की बल्ले-बल्ले

[ad_1]

EU Eases Visa Rules: यूरोपीय संघ (ईयू) ने नए वीजा नियमों को अपनाया है. नए नियमों के तहत भारत से बार-बार यूरोपी की यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबी वैलिडिटी के साथ मल्टीपल-एंट्री शेंगेन वीजा (Schengen Visa) के लिए अप्लाई करने की अनुमति मिलेगी. इससे 29 यूरोपीय देशों की यात्रा आसान हो जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में यूरोपीय कमिशन के द्वारा भारतीय नागरिकों को मल्टीपल-वीजा जारी करने पर विशिष्ट नियमों को अपनाने की घोषणा की.

‘यूरोप की यात्रा आसान हो गई’
डेल्फ़िन ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘यूरोप की यात्रा आसान हो गई! [ईयू] ने [भारत] के साथ लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है. नई #शेंगेन #वीज़ा व्यवस्था लगातार यात्रियों को मल्टी ईयर वीज़ा (5 वर्ष तक) तक पहुंच प्रदान करती है, यूरोप साझेदारी पर खरा उतरता है!’

शेंगेन वीजा क्षेत्र में 25 यूरोपीय संघ के सदस्य देश और चार गैर-यूरोपीय संघ के देश- आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं.

भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एक बयान में कहा, नए नियम आज तक लागू शेंगेन वीज़ा कोड के मानक नियमों की तुलना में अधिक अनुकूल हैं.

‘मल्टी-ईयर वैलिडिटी वीजा लेना हुआ आसान’
बयान में कहा गया कि भारत में रहने वाले और शॉर्ट-स्टे शेंगेन वीजा के लिए अप्लाई करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नया वीजा ‘कैस्केड’ सिस्टम फायरदेमंद होगा. यह ‘स्थापित ट्रैवल हिस्ट्री वाले पैसेंजर्स के लिए मल्टी-ईयर वैलिडिटी वीजा तक आसान पहुंच’ प्रदान करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए नियमों के तहत, भारतीय नागरिकों को पिछले तीन वर्षों के भीतर दो वीजा प्राप्त करने और उपयोग करने के बाद दो साल के लिए वैध लॉन्गटर्म, मल्टी एंट्री शेंगेन वीजा जारी किया जा सकता है. यदि पासपोर्ट में पर्याप्त शेष वैलिडिटी है, तो इस दो साल के वीजा के बाद पांच साल का वीजा दिया जा सकता है.

बयान में कहा गया है, ‘इन वीज़ा की वैलिडिटी पीरियड के दौरान, धारकों को वीज़ा-फ्री नागरिकों के बराबर यात्रा अधिकारों का आनंद मिलता है.’

शेंगेन वीजा धारक को किसी भी 180-दिन की अवधि के भीतर अधिकतम 90 दिनों के छोटे प्रवास के लिए शेंगेन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति देता है. वीज़ा उद्देश्य-बद्ध नहीं हैं लेकिन वे काम करने का अधिकार नहीं देते हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here