Home Breaking News Congress Manifesto: मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, न्याय पत्र पर बात करने के लिए मांगा समय

Congress Manifesto: मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, न्याय पत्र पर बात करने के लिए मांगा समय

0
Congress Manifesto: मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, न्याय पत्र पर बात करने के लिए मांगा समय

[ad_1]

Mallikarjun kharge writes letter to pm modi seeks time to explain manifesto

मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल)
– फोटो : एएनआई

विस्तार


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी के जरिए व्यक्तिगत तौर पर अपनी पार्टी के न्याय पत्र को समझाने के लिए समय मांगा है। दो पन्ने की चिट्ठी में खरगे ने लिखा कि इन दिनों प्रधानमंत्री के भाषण से वह न तो चौंके और न ही उन्हें आश्चर्य हुआ। 

अपनी चिट्ठी में खरगे ने कहा, पिछले कुछ दिनों में आपके भाषणों से न तो मैं चौंका और न ही मुझे आश्चर्य हुआ। चुनाल के पहले चरण में भाजपा की स्थिति को देखते हुए आप और आपकी पार्टी के नेता ऐसा कहेंगे, इसका अंदाजा था। कांग्रेस हमेशा से ही वंचित गरीबों और उनके अधिकारों की बात करती रही है। हम जानते हैं कि आपको और आपकी सरकार को गरीबों की कोई चिंता नहीं है। 

खरगे ने आगे कहा, कांग्रेस वंचित गरीबों को उनका अधिकार दिलाने की कोशिश कर रही है। आपकी सूट बूट की सरकार केवल कॉरपोरेट के लिए काम करती है, जिनका आपने टैक्स कम किया है। जबकि वेतनभोगी व्यक्ति को अधिक कर चुकाना पड़ता है। गरीबों को खाना और नमक के लिए भी जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है, जबकि कॉरपोरेट वालों को जीएसटी रिफंड की सुविधा मिलती है। इसलिए जब भी हम अमीर और गरीब के बीच असामानता की बात करते हैं, आप इसे हिंदू-मुस्लिम के साथ जोड़ देते हैं। हमारा घोषणापत्र भारत के लोगों के लिए है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान या फिर सिख, ईसाई या जैन। मुझे लगता है कि आप अभी भी अपने स्वतंत्रता से पहले के सहयोगियों मुस्लिम लीग और औपनिवेशिक ताकतों को नहीं भूले हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here