[ad_1]
DC vs GT: दिल्ली और गुजरात के खिलाफ मुकाबला फैंस के लिए पैसा वसूल साबित हुआ. मुकाबला आखिरी गेंद तक तराजू पर रखा नजर आया. लेकिन अंत में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ने 5 रन से जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोर ली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने बेहद घातक बल्लेबाजी की. जिसके चलते आईपीएल के आखिरी 5 ओवरों में सबसे ज्यादा रन के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है.
धीमी थी शुरुआत
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दे दिया था. गुजरात के संदीप वारियर ने पॉवर प्ले में ही दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और टीम को शानदार शुरुआत दी. लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल ने पैर जमाया और 66 रन ठोक दिए. पंत के साथ शतकीय साझेदारी कर अक्षर ने टीम को पटरी पर ला दिया था. लेकिन इस विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए ट्रिस्टन स्टब्स, जिन्होंने आते ही पंत की लय में ताबड़तोड़ बैटिंग करना शुरू कर दिया. स्टब्स ने महज 7 गेंद में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रन ठोके.
आखिरी 5 ओवर में बने 97 रन
दिल्ली की टीम ने आखिरी के 5 ओवर्स में 97 रन ठोक डाले. यह आईपीएल के इतिहास का आखिरी 5 ओवर्स में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. पहले नंबर पर आरसीबी की टीम है. आरसीबी ने साल 2016 में गुजरात के लायंस के खिलाफ आखिरी 5 ओवर्स में 112 रन ठोक डाले थे. दिल्ली ने पिछले साल मुंबई बनाम पंजाब के खिलाफ मैच के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है. इस मैच में पंजाब की तरफे से आखिरी 5 ओवर में 96 रन बने थे.
पंत ने आखिरी ओवर में मचाई तबाही
शुभमन गिल ने पारी का आखिरी ओवर मोहित शर्मा के हाथों में दे दिया. इस ओवर में पंत ने एक के बाद एक छक्कों की बौछार कर दी. पहली गेंद पर डबल और दूसरी गेंद पर पंत छक्का लगाया. इसके बाद तीसरी गेंद पर चौका और फिर विस्फोटक पंत ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर इस ओवर में 30 रन ठोक दिए. एक वाइड के चलते कुल 31 रन दिल्ली के खाते आए. मोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा स्पैल फेंकने वाले बॉलर साबित हुए. उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 73 रन लुटाए. जिसके चलते टीम 225 के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही.
[ad_2]
Source link