[ad_1]
DC vs GT Probable Playing 11: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 की 40वीं भिड़ंत होनी है. मैच 24 अप्रैल शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ दिल्ली की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर इस मैच को जीतना चाहेगी तो वहीं, गुजरात की टीम लगातार दूसरी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. गुजरात टाइटंस की टीम 8 अंकों के साथ टेबल में छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 6 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है.
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली और गुजरात की भिड़ंत 4 बार हुई है, जिसमें दोनों ने बराबरी करते हुए 2-2 मैच जीते हैं. अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़ें देखें तो 85 आईपीएल मैचों में से दूसरी बैटिंग करने वाली टीम 46 मुकाबले जीती है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सिर्फ 38 मैचों में ही जीत मिली है.
इस सीजन में दूसरी बार होगी टक्कर
यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें आईपीएल 2024 में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही होंगी. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो दिल्ली 11.1 ओवर शेष रहते हुए गुजरात को 6 विकेट से हराकर विजेता बनी थी. हालांकि, उसके बाद दिल्ली ने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी सबसे खराब हार में से एक दर्ज की और गुजरात ने पंजाब किंग्स को हराकर 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए.
भारत में कौन सा टीवी चैनल यह आईपीएल मैच का सीधा प्रसारण करेगा?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं. इंग्लिश में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी.
ऐसे देखें फ्री
आईपीएल के सभी मैचों की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा कर रहा है. जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर जाकर आप आईपीएल मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, खलील अहमद.
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग-11
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा.
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, संदीप वारियर, मोहित शर्मा, केन विलियमसन, साई सुदर्शन, शरथ बीआर, मानव सुथार, विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा, जोशुआ लिटिल, अभिनव मनोहर, जयंत यादव, उमेश यादव, मैथ्यू वेड.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), सुमित कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, लिजाद विलियम्स, डेविड वॉर्नर, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, यश ढुल, मिचेल मार्श, रिकी भुई, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्टवाल, स्वास्तिक चिकारा.
[ad_2]
Source link