Home Breaking News UP Police Paper Leak: 20 लाख के रिसॉर्ट में 1000 छात्रों को रटाए पेपर, पकड़ में आया दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल

UP Police Paper Leak: 20 लाख के रिसॉर्ट में 1000 छात्रों को रटाए पेपर, पकड़ में आया दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल

0
UP Police Paper Leak: 20 लाख के रिसॉर्ट में 1000 छात्रों को रटाए पेपर, पकड़ में आया दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल

[ad_1]

UP Police Bharti Paper Leak Delhi Police constable caught in UP constable recruitment paper leak case

यूपी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी विक्रम पहल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी विक्रम पहल को एसटीएफ ने मंगलवार सुबह बागपत के खेकड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र पढ़वाने के लिए गुरुग्राम का नेचर वैली रिसोर्ट उसी ने बुक किया था। उसके पास से भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र, हस्तलिखित कुंजी, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है। 

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विक्रम पहल निवासी ग्राम बराह खुर्द, जिला जींद, हरियाणा यहां बागपत के खेकड़ा फ्लाईओवर पर अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। तभी उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष-2010 में वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। दिल्ली पुलिस में उसकी पोस्टिंग तृतीय बटालियन, प्रथम बटालियन, यातायात, सीएम बटालियन में रही है। उसके साथ सोनीपत निवासी नितिन प्रतियोगी परीक्षा में सॉल्वर बैठाने और पेपर आउट कराने का काम करने लगा था। नितिन ने ही उसकी मुलाकात यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड रवि अत्री से कराई थी। इसके बाद उसकी रवि अत्री से मोबाइल पर लगातार बात होने लगी। रवि अत्री ने उससे कहा था कि किसी ऐसे एकांत स्थान पर होटल या रिसोर्ट तलाश करो, जहां यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर करीब 1000 अभ्यर्थियों पढ़वाया जा सके। 

400 अभ्यर्थियों को लेकर गया था रिसोर्ट

विक्रम पहल 15 फरवरी 2024 को अपने अन्य साथियों के साथ नेचर वैली रिसोर्ट पर करीब 400 अभ्यर्थियों को साथ लेकर गया था। इस दिन पेपर न आने के कारण रात में रिसोर्ट पर ही रुके थे। रात में रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा का फोन आया। उन्होंने कहा कि रोहतक रोड दिल्ली बॉर्डर पर जाकर उनके साथी राजन निवासी बिहार से भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी ले लेना। फिर 16 फरवरी की सुबह विक्रम पहल अपने साथियों के साथ कार से रोहतक रोड दिल्ली बॉर्डर पर गया था। वहां से राजन से पेपर व उत्तर कुंजी लेकर आया था। बाद में लगभग 1000 अभ्यर्थियों को रिसोर्ट में प्रश्नपत्र व उत्तर पढ़ाए गए थे। राजन के बारे में जानकारी मिली है कि बिहार के दरभंगा में कृष्णा डिजिटल नाम से उसकी लैब है। वह दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में किसी अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here