[ad_1]
DC vs GT Last Over: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बुधवार को खेले गए रोमांचक IPL मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 4 रन से हरा दिया. इस मैच के आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस (GT) को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में ऐसा पासा पलटा कि फैंस की सांसें अटक गईं. गुजरात टाइटंस (GT) के लिए आखिरी ओवर में राशिद खान क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. राशिद खान ने आखिरी ओवर में 2 चौके और एक छक्का लगाया था.
आखिरी ओवर में अटक गई थीं फैंस की सांसें
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए IPL 2024 के रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को आखिरी 6 गेंदों पर जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी. गुजरात टाइटंस (GT) का स्कोर 19वें ओवर के बाद 8 विकेट पर 206 रन था. राशिद खान के क्रीज पर रहते आखिरी 6 गेंदों पर जीत के लिए 19 रन बनाए जा सकते थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने ऐसा नहीं होने दिया. मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए महज 14 रन दिए तथा अपनी टीम को जीत दिला दी.
दिल्ली ने यूं छीना गुजरात से मैच
आखिरी ओवर में राशिद खान ने मुकेश कुमार की पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके मारे. इसके बाद मुकेश कुमार की अगली दो गेंदों पर राशिद खान एक भी रन नहीं बना पाए. आखिरी ओवर में मुकेश कुमार की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ दिया. अब यहां से गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी. मैच की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात टाइटंस (GT) से मैच छीन लिया. राशिद खान नॉटआउट रहे, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
DC vs GT मैच का आखिरी ओवर
पहली गेंद – मुकेश कुमार की गेंद पर राशिद खान ने चौका जड़ दिया (210/8 – 19.1 ओवर)
दूसरी गेंद – मुकेश कुमार की गेंद पर राशिद खान ने चौका लगाया (214/8 – 19.2 ओवर)
तीसरी गेंद – मुकेश कुमार की गेंद पर राशिद खान ने कोई रन नहीं लिया और स्ट्राइक अपने पास रखी (214/8 – 19.3 ओवर)
चौथी गेंद – मुकेश कुमार की गेंद पर राशिद खान ने कोई रन नहीं लिया और स्ट्राइक अपने पास रखी (214/8 – 19.4 ओवर)
पांचवीं गेंद – मुकेश कुमार की गेंद पर राशिद खान ने छक्का जड़ दिया (220/8 – 19.5 ओवर)
छठी गेंद – मुकेश कुमार की गेंद पर कोई रन नहीं बना और दिल्ली ने 4 रन से मैच जीत लिया (220/8 – 20 ओवर)
[ad_2]
Source link