[ad_1]

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स प्लेइंग 11
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 42वां मैच खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांच मैचों में जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। दिग्गज की जगह सैम करन को अगुवाई का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं। आठ मैच खेल चुकी पंजाब को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है। चार अंकों के साथ टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।
दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का 32 बार आमना-सामना हुआ है। कोलकाता को 21 मैचों में जीत मिली है जबकि पंजाब के सिर सिर्फ 11 बार जीत का ताज सजा है। ऐसे में साफ है कि कोलकाता का पंजाब के खिलाफ पलड़ा भारी है। इस सीजन ईडन गार्डन्स पर अब तक चार मैच खेले गए हैं। इनमें तीन बार मेजबान टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। एक मैच राजस्थान ने जीता था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), राइली रूसो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल।
इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह।
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 42वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी…
कब है कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 42वां मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 42वां मुकाबला 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 42वां मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच लीग का 42वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
[ad_2]
Source link