[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली और अमेठी सीट से राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, 26 अप्रैल के बाद दोनों के चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके बाद अगले हफ्ते नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक एक मई को राहुल गांधी अमेठी और दो मई को रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा अपना नामांकन भरेंगी।
26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इस चरण में केरल के वायनाड में मतदान होगा, इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। याद रहे है कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराया था।
ईरानी को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से इस सीट से मैदान में उतारा है। सूत्रों के अनुसार,वायनायड में मतदान के बाद राहुल गांधी 27 अप्रैल को अमेठी जा सकते हैं। राहुल गांधी अमेठी से नामांकन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए सीट समझौते के अनुसार, कांग्रेस 17 सीटों पर और समाजवादी पार्टी शेष 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अपने पारंपरिक गढ़ रायबरेली और अमेठी के अलावा वाराणसी, गाजियाबाद और कानपुर सीट पर भी चुनाव लड़ रही है।
[ad_2]
Source link