Home Sports Watch: वेस्टइंडीज टीम के प्लेयर्स ने टेंपो में लोड किया सामान, नेपाल में अलग अंदाज में हुआ स्वागत, वीडियो वायरल

Watch: वेस्टइंडीज टीम के प्लेयर्स ने टेंपो में लोड किया सामान, नेपाल में अलग अंदाज में हुआ स्वागत, वीडियो वायरल

0
Watch: वेस्टइंडीज टीम के प्लेयर्स ने टेंपो में लोड किया सामान, नेपाल में अलग अंदाज में हुआ स्वागत, वीडियो वायरल

[ad_1]

वेस्टइंडीज की ए टीम नेपाल के खिलाफ 27 अप्रैल से टी20 सीरीज खेलेगी. पांच मैचों की इस सीरीज के लिए चीम जब नेपाल पहुंची तो जोरदार स्वागत देखने को मिला. लेकिन हवाई अड्डे के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीम के खिलाड़ी अपना लगेज टेंपो पर लोड करते दिख रहे हैं. टेंपो पर एक सहायक दिख रहा था जो प्लेयर्स के सामान को टेंपो में सेट करता नजर आया. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट्स करते नजर आए. 

नेपाल की हुई आलोचना

वायरल वीडियो में फैंस लगेज रखने के बाद एक बस में बैठकर जाते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस नेपाल द्वारा किए गए स्वागत की आलोचना करते नजर आए. दूसरी तरफ कई फैंस कहते हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ए टीम की कमान रोस्टन चेज करेंगे जबकि उपकप्तान एलिक एथेनेज होंगे. यह पहली बार होगा जब होगा जब नेपाल की सीनियर टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में शामिल होगी.

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी

सभी टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुटी हुई हैं. टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज के हाथों में होगी. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम भी मेगा इवेंट पर पूरा फोकस जमाए हुए है. नेपाल के खिलाफ सीरीज वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर मेहमान टीम इस सीरीज में बाजी मारती है या फिर मेजबान अपनी बादशाहत दिखाते हैं. 

चेज को पहली बार मिली कप्तानी

चेज पहली बार वेस्टइंडीज की कमान संभालेंगे. भविष्य के लिहाज से यह दौरा चेज के लिए काफी अहम होगा. चेज की कप्तानी के बारे में सीडब्ल्यूआई के प्रमुख सेलेक्टर डेसमंड हेन्स ने कहा, ‘चेज़ ने पिछले कुछ वर्षों में एक प्रभावशाली कार्य नीति और सिद्ध नेतृत्व गुणों का प्रदर्शन किया है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि अक्टूबर 2021 में चेज़ ने बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए अपना टी20ई डेब्यू करने के बाद से काफी प्रगति करना जारी रखा है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here