Home Sports आपसे ये उम्मीद नहीं थी… विराट कोहली पर बरसे सुनील गावस्कर, कहा- मिडिल ओवर्स में…

आपसे ये उम्मीद नहीं थी… विराट कोहली पर बरसे सुनील गावस्कर, कहा- मिडिल ओवर्स में…

0
आपसे ये उम्मीद नहीं थी… विराट कोहली पर बरसे सुनील गावस्कर, कहा- मिडिल ओवर्स में…

[ad_1]

नई दिल्ली. आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद को उसी के घर में हराया. विराट कोहली ने इस मुकाबले में फिफ्टी लगाई. लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी नीचे का रहा. विराट की धीमी पारी से गावस्कर खुश नहीं हैं.

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,” मिडिल ओवर्स में ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली ने लय खो दिया है. 31-32 के पास ऐसा लग रहा था कि वे आउट हो जाएंगे. उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई थी. आप इनिंग की पहली बॉल से स्ट्राइक लेते हो और 14-15 ओवर में आउट होते हो और आपका स्ट्राइक रेट 118 का रहता है. ये चीज टीम आपसे उम्मीद नहीं करती है.”

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी PBKS, खूंखार टीम से मुकाबला, देखें हेड टू हेड, संभावित XI

ऑस्ट्रेलिय के पूर्व क्रिकेटर साइमन कैटिच भी इस पैनल का हिस्सा थे. साइमन ने कहा,” मुझे लगता है कि रजत पाटीदार ने अच्छी बल्लेबाजी की. वही, वे बल्लेबाज थे जो चौके और छक्के लगाने की कोशिश कर रहे थे. विराट कोहली को भी ऐसा करना चाहिए. अगर वे सही स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते तो आरसीबी का स्कोर 206 की जगह 220 होता.

बता दें कि विराट कोहली ने इस मुकाबले में 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. उन्होंने इस दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया. कोहली ने रजत पाटीदार के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े जबकि फाफ डुप्लेसी के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की. विराट कोहली का इस सीजन का यह चौथी फिफ्टी है. इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 50 प्लस का स्कोर किया था.

Tags: Royal Challengers Bangalore, Sunil gavaskar, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here