Home Sports Jasprit Bumrah: आज बैटिंग तेरा भाई करेगा, बुमराह ने लगाए चौके-छक्के तो लोगों ने हार्दिक को किया ट्रोल

Jasprit Bumrah: आज बैटिंग तेरा भाई करेगा, बुमराह ने लगाए चौके-छक्के तो लोगों ने हार्दिक को किया ट्रोल

0
Jasprit Bumrah: आज बैटिंग तेरा भाई करेगा, बुमराह ने लगाए चौके-छक्के तो लोगों ने हार्दिक को किया ट्रोल

[ad_1]

Bumrah Batting Video: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 में अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 जीत मिली हैं और 5 हार का सामना करना पड़ा है. अगला मैच टीम 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए खूब पसीना बहाया. वह एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की तरह शॉट लगते नजर आए. उनका यह वीडियो देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की क्लास लगा दी.

बुमराह ने की बैटिंग

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बुमराह एक से बढ़कर एक बड़े शॉट्स ठोक रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आज बैटिंग तेरा जस्सी भाई करेगा!’ इस पोस्ट पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं. लोग उनकी बैटिंग स्किल्स की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

हार्दिक पांड्या को किया ट्रोल

बुमराह की यह बैटिंग देख लोगों ने हार्दिक पांड्या को ही ट्रोल कर दिया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हार्दिक की बैटिंग करने का भरोसा ही नहीं किसी को, सब बैटिंग कर रहे हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टी20 में हार्दिक पांड्या से अच्छा बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या से बेहतर ऑलराउंडर।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या वह हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं?’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जस्सी कह रहे हैं, तुमसे ना हो पाएगा मुझे करने दो.’

गेंदबाजी में बेमिशाल बुमराह

वर्ल्ड क्लास फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2024 में अब तक कमाल को गेंदबाजी की है. वह 8 मैचों में 13 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. उन्होंने इकॉनमी रेट सबसे अच्छा है. उन्होंने 6.37 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. इस दौरान बुमराह ने एक बार पंजा भी खोला है. बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 21 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के अगले मैच में बुमराह एक्शन में नजर आएंगे.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here