[ad_1]

मतदान
– फोटो : संवाद
विस्तार
बढ़ती गर्मी का असर शुक्रवार को दूसरे चरण में यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर हुए मतदान पर दिखा। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर (अजा), अलीगढ़ और मथुरा में महज 54.83 फीसदी मतदान हुआ। ये पहले चरण की तुलना में करीब 5.76 फीसदी कम है। 19 अप्रैल को पहले चरण में प्रदेश में कुल 60.59 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर हुए मतदान से यह 7.93 फीसदी कम है। इस बार 64.02 फीसदी वोटिंग के साथ अमरोहा पहले स्थान पर रहा। मथुरा में सबसे कम 49.29 फीसदी वोट पड़े। सभी जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
[ad_2]
Source link