Home Sports Team India: टी20 वर्ल्ड कप में मौका पाने के दावेदार ये प्लेयर्स, जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

Team India: टी20 वर्ल्ड कप में मौका पाने के दावेदार ये प्लेयर्स, जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

0
Team India: टी20 वर्ल्ड कप में मौका पाने के दावेदार ये प्लेयर्स, जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

[ad_1]

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा. ICC का ये मेगा इवेंट 1 जून से 29 जून तक खेला जाएगा. इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ग्रुप में हैं. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ करेगी. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क में होगी. वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा. जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान इस महीने के आखिर में किया जा सकता है, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का खराब फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है, जबकि दूसरे विकेटकीपर की जगह के लिए संजू सैमसन से केएल राहुल आगे चल रहे हैं.

जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम चुनते समय दुविधा अतिरिक्त गेंदबाज की भी होगी. यह देखना होगा कि तेज गेंदबाज आवेश खान को चुना जाता है या वेस्टइंडीज की धीमी पिचों को देखते हुए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई या हरफनमौला अक्षर पटेल को. समझा जाता है कि कप्तान रोहित शर्मा चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर से मुलाकात कर सकते हैं. आईसीसी ने टीम चुनने के लिए एक मई की समय सीमा दी है. बीसीसीआई इस सप्ताह के आखिर में या अगले सप्ताह की शुरुआत में टीम का ऐलान कर सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप में मौका पाने के दावेदार ये प्लेयर्स

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए आठ मैचों में 17 ओवर डाले हैं. अभी तक इस आईपीएल में वह सात छक्के ही लगा सकते हैं. उनके बल्ले से 150 रन ही निकले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 142 रहा है. वैसे हार्दिक पांड्या के अलावा कोई विकल्प भी नजर नहीं आता, क्योंकि शिवम दुबे भी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. टैलेंट और रफ्तार के मामले में गेंदबाजी में शिवम दुबे कहीं भी हार्दिक पांड्या के समकक्ष नहीं हैं, लेकिन बल्लेबाजी में वह शानदार फॉर्म में है जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती.

बुमराह, अर्शदीप और सिराज की जगह लगभग पक्की

आईपीएल 2024 में 161 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बना चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी जगह पक्की कर ली है. दूसरे विकेटकीपर के लिए केएल राहुल (141 स्ट्राइक रेट से 302 रन) और संजू सैमसन (152 स्ट्राइक रेट से 314 रन) के बीच मुकाबला है. गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जगह लगभग पक्की है. वैसे बुमराह और कुलदीप को छोड़कर बाकी गेंदबाज आईपीएल में फॉर्म में नहीं है लिहाजा अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प अहम होगा.

अक्षर और बिश्नोई के बीच मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान, दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अक्षर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के लेग स्पिनर बिश्नोई के बीच मुकाबला है. आवेश ने करीब 9 की इकॉनॉमी रेट से आठ विकेट लिए हैं जबकि बिश्नोई ने नौ के भीतर की इकॉनॉमी रेट से पांच विकेट चटकाए हैं. अक्षर ने सात विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनॉमी रेट सात के आसपास रही है. वह बल्लेबाजी में भी 132 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here