Home Sports WATCH: 14 छक्के और 6 चौके… IPL के बीच 21 साल के बल्लेबाज का कोहराम, 25 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

WATCH: 14 छक्के और 6 चौके… IPL के बीच 21 साल के बल्लेबाज का कोहराम, 25 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

0
WATCH: 14 छक्के और 6 चौके… IPL के बीच 21 साल के बल्लेबाज का कोहराम, 25 गेंदों में ठोका तूफानी शतक

[ad_1]

25 Balls Hundred Video: भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के बीच एक बड़ा कारनामा अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने कर दिखाया है. 21 साल के अफगानिस्तानी क्रिकेटर सफी फैसल ने घातक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में शतक ठोककर कोहराम मचा दिया. उन्होंने के यूरोपियन क्रिकेट टी20 लीग में यह कारनामा किया. इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी. यूरोपियन क्रिकेट टी20 लीग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी बल्लेबाजी का वीडियो भी शेयर किया है.

21 साल के बल्लेबाज की तबाही

यूरोपियन क्रिकेट टी10 लीग में 25 अप्रैल को पेरिस जाल्मी और रॉयल 94 की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया. पेरिस जल्मी के लिए इस टूर्नामेंट में खेल रहे अफगानिस्तान के बल्लेबाज सफी फैसल में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 111 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 14 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. उन्होंने 400 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनकी इस बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

सफी की टीम ने जीता मैच

सफी फैसल के तूफानी शतक के दम पर पेरिस जाल्मी ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया. टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल 94 के बल्लेबाज 10 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 128 रन तक ही पहुंच सके. इसके साथ ही पेरिस जाल्मी ने यह मैच 47 रन से अपने नाम कर लिया. 

10 मैचों में 243 रन… 

सफी फैसल 2024 यूरोपियन क्रिकेट लीग में अब तक खेले 10 मैचों में 243 रन बनाए हैं. उन्होंने 300 से ऊपर की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की है. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी जमाया है. उनके बल्ले से 14 चौके और 29 छक्के निकले हैं. बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 9 मैचों में 10 विकेट भी चटकाए हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here