Home Sports मुंबई इंडियंस IPL से हो सकती है बाहर, दिल्ली से हार ने बढ़ाई मुश्किलें

मुंबई इंडियंस IPL से हो सकती है बाहर, दिल्ली से हार ने बढ़ाई मुश्किलें

0
मुंबई इंडियंस IPL से हो सकती है बाहर, दिल्ली से हार ने बढ़ाई मुश्किलें

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ उतरी. इस स्टार खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को लगातार 3 मुकाबले में हार मिली. हार से उबरते हुए टीम ने लगातार दो जीत दर्ज की लेकिन पिछली दो हार ने उसके प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी है. जिस दिल्ली कैपिटल्स को हराकर उसने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी उसी ने उसे शनिवार को हारकर झटका दिया.

मुंबई इंडियंस की टीम शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरी. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की टीम ने 4 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. ओपनिंग करने उतरे जैक फ्रेजर ने महज 27 गेंद पर 6 छ्कके और 11 चौके की मदद से 84 रन ठोक डाले. ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद पर 48 रन की नाबाद पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की फिफ्टी के बाद भी रन तक ही पहुंच पाई.

मुंबई की राह हुई मुश्किल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली हार ने उसके आगे की राह थोड़ी मुश्किल कर दी है. 9 मुकाबले खेले के बाद टीम ने सिर्फ 3 जीत ही दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम के पास पूरा मौका है लेकिन एक चूक भारी पड़ सकती है. मुंबई को आगे बचे अपने पांचों मैच में जीत हासिल करना होगा. ऐसा करके टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है.

किन टीमों के मुंबई की टक्कर
अब मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दो मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है. एक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होना है. मुंबई की मुश्किल यह है कि उसके सामने हैदराबाद और कोलकाता की टीमें होगी जिनके नाम इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है. इसमें से एक तो हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ ही बनाया था.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2024, IPL Play-offs, IPL Playoff, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here