Home Breaking News LSG vs RR Live Score : लखनऊ को लगा पहला झटका, बोल्ट ने डिकॉक को किया बोल्ड

LSG vs RR Live Score : लखनऊ को लगा पहला झटका, बोल्ट ने डिकॉक को किया बोल्ड

0
LSG vs RR Live Score : लखनऊ को लगा पहला झटका, बोल्ट ने डिकॉक को किया बोल्ड

[ad_1]

07:34 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live : लखनऊ को लगा पहला झटका

तेज गेंदबाज टेंट बोल्ट ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया। डिकॉक ने बोल्ट की शुरुआती दो गेंदों पर चौका जड़ा, लेकिन तीसरी गेंद पर बोल्ड ने डिकॉक की गिल्लियां बिखेर दी। डिकॉक तीन गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। 

07:32 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live : लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ सुपरजाएंट्स की पारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू हो गई है। लखनऊ की ओर से क्विंटन डिकॉक के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। राजस्थान की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। 

07:07 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पोवेव, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। इंपैक्ट सबः रियान पराग, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुष कोटियान। 

लखनऊ सुपरजाएंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। इंपैक्ट सबः अमित मिश्रा, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमरन सिद्धार्थ। 

07:02 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live : राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान सुपरजाएंट्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। लखनऊ ने भी मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

06:41 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live : नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखे मयंक

स्पीडस्टार मयंक यादव लंबे समय के बाद नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखे। पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते देख आस जगी है कि मयंक को राजस्थान के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। एलएसजी के बल्लेबाजी कोच एस श्रीराम ने बताया कि मयंक ने नेट्स पर गेंदबाजी की है। हम उनकी फिटनेस का आंकलन करेंगे। अगर कोई परेशानी नहीं आती है, तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। पिछले चार मुकाबलों में मयंक टीम का हिस्सा नहीं थे। अगर उनकी वापसी होती है तो लखनऊ का गेंदबाजी विभाग कहीं बेहतर हो जाएगा।

06:40 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live : दबदबा कायम रखने उतरेगा राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में जहां युवा रियान पराग ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 63.60 के औसत ने 318 रन बनाए हैं, दूसरी ओर कप्तान सैमसन भी 62.80 की औसत से 314 रन बना चुके हैं। इसके अलावा जोस बटलर (सात मैच में 57 की औसत ने 285 रन) और मुंबई के खिलाफ शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल (आठ मैच में 32.14 की औसत से 225) भी लखनऊ के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। टी20 विश्वकप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आठ मैच में 20.38 की औसत ने 13 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, जबकि दूसरी ओर अनुभवी ट्रेंट बोल्ट ने आठ मैच में 23.22 की औसत से नौ विकेट लिए।

06:40 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live : लखनऊ को गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की दरकार

अभी तक आठ मुकाबलों में लखनऊ की बल्लेबाजी उनकी गेंदबाजी से बेहतर दिखी हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल (आठ मैच में 37.75 की औसत से 302 रन) के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (आठ मैच में 70 की औसत से 280 रन) ने प्रभावित किया है। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में 63 गेंदों पर नाबाद 124 रन की आतिशी शतकीय पारी खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस ने धमाकेदार अंदाज में फॉर्म वापसी की।

06:35 PM, 27-Apr-2024

LSG vs RR Live Score : लखनऊ को लगा पहला झटका, बोल्ट ने डिकॉक को किया बोल्ड

IPL Live Cricket Score, LSG vs RR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स का सामना इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकान स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने का अपना दावा पुख्ता करना चाहेगी, जबकि लखनऊ की नजरें भी जीत की लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here