[ad_1]
Gary Kirsten: सभी टीमें टी20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारी में जुटी हुई है. मेगा इवेंट से पहले पाकिस्तान टीम ने भी बड़ा बदलाव कर दिया है. भारत को वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले कोच गैरी कर्स्टन पाकिस्तान टीम के कोच होंगे. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में जेसन गिलेस्पी को कोच बनाया गया. इसके अलावा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अज़हर महमूद को असिस्टेंट कोच का पद दिया गया. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही एक अच्छे कोच की तलाश थी. लेकिन अब पीसीबी ने गैरी कर्स्टन पर टी20 वर्ल्ड कप से पहले दांव खेला है.
टीम को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देना चाहते हैं- मोहसिन नकवी
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस बड़े बदलाव को लेकर पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी की नियुक्ति दिखाती है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कितनी अहमियत दी गयी है. विदेशी कोच हमारे खिलाड़ियों में कितनी संभावनायें देखते हैं. हम टीम को सर्वश्रेष्ठ सुविधायें देना चाहते हैं, इसलिये ही हमने कर्स्टन और गिलेस्पी को नियुक्त किया है.’ पाकिस्तान टीम 22 मई से इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज पाकिस्तान टीम के लिए काफी अहम होगी. इंग्लैंड के इस पाकिस्तान दौरे से ही गैरी कर्स्टन द्वारा जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है.
[ad_2]
Source link