Home Sports RCB vs GT: RCB के नाम दर्ज हुआ IPL का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के साथ टॉप पर टीम

RCB vs GT: RCB के नाम दर्ज हुआ IPL का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के साथ टॉप पर टीम

0
RCB vs GT: RCB के नाम दर्ज हुआ IPL का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के साथ टॉप पर टीम

[ad_1]

RCB vs GT IPL 2024: 2008 से लेकर मौजूदा आईपीएल तक ट्रॉफी की तलाश कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. फाफ डु प्लेसी की कप्तानी में आईपीएल 2024 खेल रही आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. कोई चमत्कार ही टीम को टॉप-4 में जगह दिला सकता है. इस बीच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच हुए सीजन के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स के साथ इस शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर है.

इस शमर्नाक लिस्ट में टॉप पर RCB

दरअसल, बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच में गुजरात टाइटंस ने 200 रन निर्धारित 20 ओवर में बनाए. ऐसा 28वीं बार हुआ है, जब किसी आईपीएल टीम ने आरसीबी के खिलाफ एक मैच में 200 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं. इसके साथ ही RCB की टीम पंजाब किंग्स के साथ IPL में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 200 से ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप टीम बन गई है. पंजाब किंग्स भी 28 बार ऐसा कर चुकी है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here