Home Breaking News उजड़ गईं जिंदगियां: दो बाइकों में भयंकर टक्कर, मौके पर तीन छात्रों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

उजड़ गईं जिंदगियां: दो बाइकों में भयंकर टक्कर, मौके पर तीन छात्रों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

0
उजड़ गईं जिंदगियां: दो बाइकों में भयंकर टक्कर, मौके पर तीन छात्रों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

[ad_1]

Three students have died in bike accident in Baghpat district

मृतकों के फाइल फोटो और गमजदा परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बागपत जनपद में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर सोमवार को वाजिदपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कक्षा 11वीं व 12वीं और 8वीं में पढ़ने वाले अलग-अलग गांवों के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, तीन छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here