Home Sports ट्विटर पर हुई मुलाकात, शादी से पहले बने पिता, दिलचस्प है धाकड़ बल्लेबाज की लव स्टोरी

ट्विटर पर हुई मुलाकात, शादी से पहले बने पिता, दिलचस्प है धाकड़ बल्लेबाज की लव स्टोरी

0
ट्विटर पर हुई मुलाकात, शादी से पहले बने पिता, दिलचस्प है धाकड़ बल्लेबाज की लव स्टोरी

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर की प्रेम कहानी दिलचस्प रही है. वॉर्नर और कैंडिस सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं. वॉर्नर अक्सर अपनी पत्नी की तस्वीरें और वीडियो भी डालते रहते हैं. देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच काफी प्यार है और ये एक साथ काफी खुश रहते हैं. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी.

दोनों की मुलाकात ट्विटर पर हुई थी. वॉर्नर एशेज सीरीज खेलने इंग्‍लैंड गए थे और उसी समय एक घटना के बाद ट्विटर पर उन्‍हें कैंडिस ने मैसेज भेजा और कहा कि वह उनके बारे में सोच रही है. वह जानती है कि घर से दूर रहना कितना मुश्किल होता है. इसके बाद दोनों के बीच चैंटिंग शुरू हुई और स्‍काइप कॉल शुरू हुए. शुरुआत में वह रोमांस को लेकर गंभीर नहीं थे, मगर जल्‍द ही वह इसे गंभीरता से लेने गए. 2015 में वॉर्नर के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. कैंडिस ने एक बार कहा था कि 500 मीटर के फासले पर रहने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे.

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, विलियमसन को मिली कमान, देखें पूरा स्क्वॉड

डेली मेल को दिए एक इंटरव्‍यू में वॉर्नर ने खुलासा किया कि सालभर के अंदर ही वह पिता बन गए थे. कैंडिस ने बेटी ईवा को जन्‍म दिया था और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए. वॉर्नर की अभी तीन बेटियां है. डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस ऑस्ट्रेलियन प्रोफेशनल आयरनवुमैन, सर्फिंग चैंपियन होने साथ ही वो सुपरमॉडल रह चुकी हैं। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने आयरनमैन सीरीज में हिस्सा लिया, और 2 साल में ही वो (16 साल में) एनएसडब्ल्यू स्टेट आयरन वुमन चैम्पियन बनीं थी.

वॉर्नर और कैंडिस को 11 सितंबर 2014 को पहली बेटी इवी मए (Ivi Mae) हुई. 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2015 में शादी की. 14 जनवरी 2016 वार्नर और कैंडिस को दूसरी बेटी इंडी रे (Indi Rae) हुई जबकि 30 जून 2019 को इस कबल को तीसरी बेटी हुई जिसका नाम इज्ला रोज (Isla Rose) रखा था.

Tags: Candice Warner, David warner, Delhi Capitals, Off The Field

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here