Home Sports ड्राइवर का बेटा बना स्टार, बुमराह की तरह उड़ाता है विकेट, बाउंसर और यॉर्कर से करता है हैरान, देखें Video

ड्राइवर का बेटा बना स्टार, बुमराह की तरह उड़ाता है विकेट, बाउंसर और यॉर्कर से करता है हैरान, देखें Video

0
ड्राइवर का बेटा बना स्टार, बुमराह की तरह उड़ाता है विकेट, बाउंसर और यॉर्कर से करता है हैरान, देखें Video

[ad_1]

मनमोहन सेजू/बाड़मेर. धोरों की पिच पर गेंदबाजी और मिडिल विकेट चटकाने की अब्बास की प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरान है. महज 12 साल की उम्र में 9वीं में पढ़ने वाले अब्बास बालोतरा के रिछोली गांव का रहने वाला है. अब्बास का बॉलिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि वह ये रातों-रात स्टार बन गए.

कहते है कि ‘प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होती है’ कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सरहदी बालोतरा जिले के रिछोली गांव के रहने वाले अब्बास राजड़ ने. अब्बास का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी तेज रफ्तार बॉलिंग से विकेट उड़ाते हुए नजर आ रहा है. अब्बास की बॉलिंग के 20 सेकंड के वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा है. इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. क्रिकेट में दिलचस्पी और शानदार प्रदर्शन को देखकर लोग अब्बास की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को कई नेताओं, युट्यूबर, सोशियल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें- शाकाहारी मटन! इस तरीके से करें खेती, बंपर होगा उत्पादन, झोला भरकर कमाएंगे रुपए

पिता हैं ड्राइवर
अब्बास राजड़ के मुताबिक वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने साथियों के साथ 2 घंटे रोजाना बॉलिंग की प्रैक्टिस करते हैं. हालांकि, गांव में ना तो कोई स्टेडियम है न ही कोई क्रिकेट पिच. ऐसे में अब्बास अपनी ढाणी के पास ही रेतीली जमीन पर वह रोजाना 2 घंटे प्रैक्टिस करते हैं. उनका कहना है कि वह जसप्रीत बुमराह की तरह एक बड़ा खिलाड़ी बनना चाहते हैं. वह बताते हैं कि उसके पिता एक ड्राइवर हैं ऐसे में न तो उनके पास कोई क्रिकेट किट है और न ही महंगा बैट. ऐसे में कोई संसाधन नहीं होने के बावजूद भी अब्बास आज तहलका मचा रहा है.

Tags: Barmer news, Cricket, Cricket news, Local18, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here