Home Sports DC vs KKR: ईडन गार्डन्स में आमने सामने होगी दिल्ली-कोलकाता, हेड टू हेड में कौन आगे? देखें संभावित XI

DC vs KKR: ईडन गार्डन्स में आमने सामने होगी दिल्ली-कोलकाता, हेड टू हेड में कौन आगे? देखें संभावित XI

0
DC vs KKR: ईडन गार्डन्स में आमने सामने होगी दिल्ली-कोलकाता, हेड टू हेड में कौन आगे? देखें संभावित XI

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 47वां मैच आज 29 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच ईडन गार्डंस स्टेडियम में (Eden Gardens) में खेला जाएगा. कोलकाता को पिछले मैच में पंजाब किंग्स से मात मिली थी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से मुंबई इंडियंस को धूल चटाई थी. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा है दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI.

दोनों टीमों (KKR vs DC) के बीच IPL में कुल 33 मैच खेले हैं जिसमें केकेआर ने 17 और DC ने कुल 15 मुकाबले जीते हैं. वहीं एक मुकाबला रद्द हो गया था. हेड टू हेड रिकॉर्ड में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. एक बार फिर कोलकाता की टीम दिल्ली पर भारी पड़ सकती है. होम ग्राउंड पर खेलने का उन्हें फायदा मिल सकता है. प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल करके कोलकाता की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है. वहीं दिल्ली की टीम 10 में से 5 मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर है.

3 विकेटकीपर ने उड़ाई चयनकर्ताओं की नींद, T20 विश्व कप के लिए ठोकी दावेदारी, रोहित और द्रविड़ करेंगे फैसला

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, कुमार कुशाग्र,ललित यादव, ईशांत शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव और खलील अहमद.

कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग XI: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, नीतिश राणा (उपकप्तान), वेंकटेश अय्यर, मिशेल स्टार्क, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा

Tags: Delhi Capitals, Kolkata Knight Riders, Rishabh Pant, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here