Home Breaking News Lok Sabha Election Live: ‘विपक्षी गठबंधन जीतता है तो जनता सोचे PM कौन बनेगा’, I.N.D.I.A पर अमित शाह का वार

Lok Sabha Election Live: ‘विपक्षी गठबंधन जीतता है तो जनता सोचे PM कौन बनेगा’, I.N.D.I.A पर अमित शाह का वार

0
Lok Sabha Election Live: ‘विपक्षी गठबंधन जीतता है तो जनता सोचे PM कौन बनेगा’, I.N.D.I.A पर अमित शाह का वार

[ad_1]

12:55 PM, 29-Apr-2024

कर्नाटक को अपना लूट का एटीएम बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,’कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है।’

12:53 PM, 29-Apr-2024

बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया: पीएम मोदी

कर्नाटक के बागलकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।’

12:13 PM, 29-Apr-2024

स्मृति ईरानी ने रोड शो किया

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी इस दौरान मौजूद रहें।

12:05 PM, 29-Apr-2024

राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

12:01 PM, 29-Apr-2024

ऐसे देश नहीं चलता: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘इस देश ने तीन दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई है। तीन दशक तक अस्थिर सरकार चली, निर्बल प्रधानमंत्री चले। 10 साल से देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है। INDI गठबंधन अगर ये कहता है कि एक साल शरद पवार, एक साल ममता बनर्जी, एक साल एम के स्टालिन और कुछ बचेगा तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इस तरह से देश नहीं चलता है। मैं देश की जनता को मनपूर्वक अपील करना चाहता हूं कि कोई संभावना है ही नहीं लेकिन अगर INDI गठबंधन को बहुमत मिलता है तो देश की जनता जरूर सोचे इसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा?’

12:00 PM, 29-Apr-2024

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे: कौशल किशोर

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, ‘देश की जनता पूरी तरह से मोदी जी के साथ खड़ी है। राष्ट्र के निर्माण के लिए जनता कमल पर वोट देने जा रही है और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।’

11:59 AM, 29-Apr-2024

राजनाथ सिंह ने रोड शो किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य भाजपा नेताओं के साथ रोड शो किया।

11:15 AM, 29-Apr-2024

जनता महागठबंधन को जिताने का कर रही काम: तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में बिहार की पूरी जनता महागठबंधन को जिताने का काम कर रही है। हमने कई बार कहा है कि चौंकाने वाले नतीजे देने का हम काम करेंगे। अभी हम सारण जा रहे हैं। वहां हमारी बहन का नामांकन है।’

11:11 AM, 29-Apr-2024

मैंने बदलते हुए लखनऊ को देखा: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘मैंने बदलते हुए लखनऊ को देखा है, आज यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रो है, हर तरह के पार्क हैं, सड़कें हैं, लाइटें हैं, गलियां हैं…लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है और जो काम अटल जी के समय में शुरू हुए थे उन सभी को राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है और आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।’

10:55 AM, 29-Apr-2024

राहुल गांधी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राहुल गांधी हमेशा अपने वक्तव्यों के माध्यम से चर्चा में बने रहने के आदि हैं। जिन्हें भारत के इतिहास और भूगोल की जानकारी नहीं है, वो इस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी ही करेंगे…जिन लोगों ने अपने आपको एक्सीडेंटल हिंदू कहा है, वे भारत के इतिहास के बारे में चर्चा करेंगे तो यह हास्यास्पद ही होगा। भारत की एक समृद्ध परंपरा रही है…मुझे आश्चर्य इस बात का होता है कि राहुल गांधी बोलते समय उन राजाओं के योगदान को क्यों भूल गए, जिन्होंने भारत को बनाने में योगदान दिया…जिन्होंने हिंदुस्तान का इस्लामीकरण करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, जिन लोगों ने अत्याचार की सभी सीमाओं को लांघ डाला था, राहुल गांधी को इसके बारे में भी चर्चा करनी चाहिए।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here