Home Sports आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, रोहित, अगरकर फाइनल करेंगे टीम

आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, रोहित, अगरकर फाइनल करेंगे टीम

0
आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, रोहित, अगरकर फाइनल करेंगे टीम

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जानी है. सबकी नजर इसी बात पर टिकी है कि चयनकर्ता टीम इंडिया की घोषणा कब करेंगे. मंगलवार 30 अप्रैल को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात की थी. सबकी नजर हार्दिक पंड्या के चयन पर टिकी है.

1 से 29 जून के बीच अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खिलाड़ियों को प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी को लेकर सवाल है जिसे लेकर टीम चयन में बात की जानी है. विकेटकीपर की दौड़ में ऋषभ पंत काफी आगे निकल चुके हैं. संजू सैमसन, केएल राहुल और दिनेश कार्तिक में से इसी 1 को बैकअप के तौर पर देखा जा रहा है.

9 खिलाड़ियों के नाम पक्के
टी20 विश्व कप के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जानी है. इसमें से 9 नाम ऐसे हैं जिनका चुना जाना तय माना जा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम 100 फीसदी पक्का है. विकेटकीपर ऋषभ पंत की वापसी शानदार रही है. अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाज के तौर पर मौका मिलना भी तय माना जा रहा है.

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here