[ad_1]

गर्मी से हाल हुआ बेहाल
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं मंगलवार से निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगली सूचना तक आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित रहेंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने एक आदेश जारी करते हुए हुए इसकी जानकारी दी है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने आदेश में कहा, “सभी श्रेणियों के स्कूलों चाहे सरकारी हो या प्राइवेट किंडरगार्टन से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं फिलहाल अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी।” यह निर्णय छात्रों को चरम मौसम की स्थिति के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी होगा लेकिन यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होता है।
शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए जारी होगा अलग नोटिस
शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टी के लिए एक अलग आदेश जारी किया जाएगा। कक्षा नौवीं से बारहवीं की कक्षाएं जारी रहेंगी। गर्मी को देखते हुए कक्षाएं सुबह के सात से 11.30 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। इसमें प्रार्थना, खेल एवं अन्य गतिविधियों को शामिल नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए 30 अप्रैल से एक मई तक लू का अलर्ट जरी किया है।
[ad_2]
Source link