Home Sports LSG vs MI: रोहित फेल.. हार्दिक हुए गोल्डन डक, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, लखनऊ के प्लेऑफ की ओर कदम

LSG vs MI: रोहित फेल.. हार्दिक हुए गोल्डन डक, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, लखनऊ के प्लेऑफ की ओर कदम

0
LSG vs MI: रोहित फेल.. हार्दिक हुए गोल्डन डक, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, लखनऊ के प्लेऑफ की ओर कदम

[ad_1]

LSG vs MI: लखनऊ की टीम पिछले मैच में हार के बाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है. वहीं, मुंबई की हार का सिलसिला जारी नजर आया है. हार्दिक पांड्या एंड कंपनी को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो बिल्कुल सही साबित हुआ. लखनऊ के गेंदबाज भूखे शेर की तरह लखनऊ पर हावी नजर आए और मुंबई को महज 144 रन के स्कोर पर रोक दिया. जवाबी कार्यवाही में लखनऊ की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीतकर प्लेऑफ की दावेदारी पेश कर दी है.  

फिसड्डी साबित हुई मुंबई

आईपीएल 2024 में बेबस दिख रही मुंबई इस मैच में भी फिसड्डी साबित हुई. जन्मदिन पर रोहित शर्मा एक बार फिर फेल नजर आए. हिटमैन के विकेट के बाद विकेटों की पतझड़ देखने को मिली. रोहित, सूर्या और तिलक दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. कप्तान हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. मुंबई की तरफ से 3 बल्लबाजों ने टीम की लाज बचाई. जिसमें ईशान किशन (32), नेहाल वढेरा (46) और टिम डेविड (35) की पारियां शामिल थी. इन प्लेयर्स की बल्लेबाजी के दम पर टीम स्कोरबोर्ड पर 144 रन का स्कोर टांगने में कामयाब हुई. 

लखनऊ की शानदार गेंदबाजी

लखनऊ के गेंदबाजों ने मुंबई पर शुरू से ही फंदा कस रखा था. टीम की तरफ से 5 गेंदबाजों के खाते विकेट आए. मोहसिन खान ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके अलावा नवीन उल हक, मयंक यादव, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. इस तरह की बॉलिंग के दम पर लखनऊ का पलड़ा मैच में शुरू से भारी नजर आया. 

स्टोइनिस की पारी पड़ गई भारी

लखनऊ की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने मैच विनिंग पारी खेली. कप्तान राहुल ने 28 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया. सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हुए. लेकिन एक छोर पर ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने खूंटा गाढ़ लिया. उन्होंने 45 गेंद में 62 रन की पारी खेल टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here