Home Breaking News Mumbai: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले के एक आरोपी ने कस्टडी में की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Mumbai: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले के एक आरोपी ने कस्टडी में की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

0
Mumbai: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले के एक आरोपी ने कस्टडी में की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस बीच खबर आ रही है है कि एक आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की है। आरोपी अनुज थापन ने सुसाइड का प्रयास किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है कि सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।




अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की है। थापन को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को आरोपी पाया है। विक्की और सागर को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया। वहीं अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।







[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here