[ad_1]

कुली
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ फिल्मों के दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को उनके संगीत के लिए काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने कई बेहतरीन गाने में अपना संगीत दिया है। फिलहाल मीडिया में उनसे जुड़ी एक खबर काफी तेजी से फैल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होनें सन पिक्चर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। ये नोटिस आगामी फिल्म ‘कुली’ में उनके संगीत को बिना अनुमति उपयोग किए जाने को लेकर भेजा गया है।
अनाधिकृत उपयोग पर भेजा लीगल नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश के दिग्गज संगीतकार ने सन पिक्चर्स को बिना अनुमति उनके संगीत का उपयोग करने पर लीगल नोटिस जारी किया है। प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स की आगामी फिल्म ‘कुली’ का हाल में ही टीजर जारी किया गया था। सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म को मशहूर निर्देशक लोकेश कनकराज निर्देशित कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के टीजर में इलैयाराजा के संगीत का उपयोग किया गया है, जिसको लेकर उन्होंने मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है।
दिए हैं दो विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलैयाराजा ने सन पिक्चर्स को कानूनी नोटिस जारी करते हुए दो विकल्प दिए हैं। मेकर्स को या तो उनका संगीत टीजर से हटाना होगा या फिर उनसे इसकी अनुमति लेनी होगी। इस टीजर में उनके गीत वा वा पक्कम वा के संगीत का उपयोग किया गया है। इस पर दिग्गज संगीतकार की तरफ से इस संगीत को हटाने या उनसे अनुमति लेने को कहा गया है।
एक्शन फिल्म होगी कुली
बता दें, ‘कुली’ सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत एक एक्शन एंटरटेनर होगी। इस फिल्म को अगले साल जनवरी में रिलीज किया जाएगा। निर्देशक लोकेश कनकराज ने इस फिल्म के एक्शन एंटरटेनर होने की पुष्टि की है। उन्होंने साफ कहा है कि ये फिल्म उनकी लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी। फिल्म में उनके साथ श्रुति हसन भी नजर आएंगी।
[ad_2]
Source link