[ad_1]
Rishabh Pant vs KKR: आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की छठी जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स की यह टूर्नामेंट में छठी हार है. इस मैच में ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला. वह 20 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाकर चलते बने. अब उनकी बल्लेबाजी को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ऋषभ पंत के बल्लेबाजी अप्रोच की आलोचना की. चोपड़ा ने पंत के लापरवाह शॉट सेलेक्शन भी आलोचना की.
आकाश चोपड़ा ने दिया बयान
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने पंत के लापरवाह शॉट सेलेक्शन पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘चार विकेट जल्दी गिर गए और फिर आपको उम्मीद थी कि कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल लेंगे. हालांकि, मुझे बहुत आश्चर्य हुआ. ऋषभ – तुम ऐसी बैटिंग नहीं कर सकते. ऐसा लग रहा था कि वह हर गेंद पर कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कई बार एक ही शॉट खेलने की कोशिश की.’
[ad_2]
Source link