Home Breaking News UP: राजनीति में कुछ यूं हुई नुसरत की एंट्री, अखिलेश की इस सलाह पर पिता अफजाल की विरासत संभालेंगी बेटी

UP: राजनीति में कुछ यूं हुई नुसरत की एंट्री, अखिलेश की इस सलाह पर पिता अफजाल की विरासत संभालेंगी बेटी

0
UP: राजनीति में कुछ यूं हुई नुसरत की एंट्री, अखिलेश की इस सलाह पर पिता अफजाल की विरासत संभालेंगी बेटी

[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024 Mukhtar Ansari brother Afzal Ansari daughter Nusrat Entry in politics

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटे हैं। सोमवार को सोशल साइट पर वायरल ऊपर लगी यह तस्वीर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत की है। अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें गाजीपुर के एक शिव मंदिर में जल चढ़ाते और मंदिर में कीर्तिन करते देखा गया। 

चर्चा है कि नुसरत पिता की सीट से इस चुनाव में नामांकन की तैयारी में हैं। राजनीति में उनकी एंट्री पहले ही दिन सुर्खियों में आ गई। नुसरत अंसारी परिवार की पहली महिला हैं, जो राजनीति में आ रही हैं। 

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके घर मातमपुर्सी को पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नुसरत समेत अंसारी परिवार के हरेक सदस्य से मुलाकात की थी। चर्चा है कि अखिलेश यादव की पहल पर ही नुसरत अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने को तैयार हुई हैं।

लोकसभा चुनाव का मतदान भले ही अंतिम चरण में है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी पूरी दमखम से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता तो मतदाताओं से मिलकर उनका मन-मिजाज टटौलने के साथ पक्ष में लाने की जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, वहीं प्रत्याशी के परिवार के लोग भी मैदान में उतर गए हैं।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here