Home World नेतन्याहू ने राफा में कत्लेआम की खाई कसम; अगर हमास नहीं माना तो 14 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों की होगी मौत!

नेतन्याहू ने राफा में कत्लेआम की खाई कसम; अगर हमास नहीं माना तो 14 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों की होगी मौत!

0
नेतन्याहू ने राफा में कत्लेआम की खाई कसम; अगर हमास नहीं माना तो 14 लाख से अधिक फिलिस्तीनियों की होगी मौत!

[ad_1]

Israel war on Gaza updates: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ समझौते के साथ या उसके बिना, राफा पर जमीनी हमला करने की कसम खाई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को बंधकों के परिवारों के साथ एक बैठक में कहा कि इजरायल ने राफा से फिलिस्तीनी नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, “हम राफा में प्रवेश करेंगे और पूरी जीत हासिल करने के लिए समझौते के साथ या उसके बिना, वहां हमास की बटालियनों को खत्म कर देंगे.” इज़रायल राफा को फिलिस्तीनी क्षेत्र में हमास का आखिरी प्रमुख गढ़ मानता है। राफा गाजा का सबसे दक्षिणी शहर है, जहां करीब 12 लाख फिलिस्तीनी शरण मांग रहे हैं.

शांतिवार्ता के बीच नेतन्याहू की कसम
नेतन्याहू की टिप्पणी उस समय आई है. जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संघर्ष विराम वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए इज़राइल पहुंचे ही हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इजरायल ने पूरा मन बना लिया है कि अगर हमास ने बंधकों को रिहा नहीं किया और मांग नहीं मानी तो अब कत्लेआम मचना तय है. बंधकों की रिहाई, जंग में फंसे नागरिकों को राहत पहुंचाने और राफा में इजरायली हमले और वहां नागरिकों को होने वाले संभावित नुकसान को रोकने के लिए ब्लिंकन इजरायल के दौरे पर आए हैं. 

नेतन्याहू की कसम खुश करने के लिए तो नहीं?
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल राफा में प्रवेश करेगा, जिसके बारे में इजराइल का कहना है कि यह हमास का आखिरी गढ़ है, भले ही बंधकों के लिए संघर्ष विराम समझौता हुआ हो या नहीं. इसके बाद इस बयान के कई सारे मतलब निकाले जाने लगे, किसी का मानना है कि नेतन्याहू के इस बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी टिप्पणियाँ अपने देश के लोगों को खुश करने की थी. अब सच क्या है, यह तो समय बताएगा. लेकिन इस कसम के बाद सभी की नजरे अब राफा पर टिक गई हैं. 

नेतन्याहू की कसम, सयुंक्त राष्ट्र चिंता में
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू राफा में सेना भेजने के कसम के बाद अब उधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उस क्षेत्र पर हमले को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव की अपील की है., जहां 12 लाख से अधिक फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं. गुटेरेस ने मंगलवार को कहा, “मैं इजरायल पर प्रभाव रखने वाले सभी लोगों से इसे रोकने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करने की अपील करता हूं.”

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “राफा पर सैन्य हमला असहनीय है, जिसमें हजारों नागरिक मारे जाएंगे और हजारों लोगों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. वह क्षेत्र जहां 12 लाख से अधिक लोग अब राफा गवर्नरेट में शरण मांग रहे हैं, उनमें से अधिकांश इजरायली बमबारी के कारण भाग रहे हैं। कथित तौर पर 34,000 से अधिक लोग मारे गए हैं.”

गुटेरेस ने चेतावनी दी कि राफा में घुसपैठ से “कब्जे वाले वेस्ट बैंक और व्यापक क्षेत्र पर गंभीर असर होगा.” अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल और हमास को एक समझौते पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे युद्धविराम हो सके और अक्टूबर में इजरायल पर हमले में आतंकवादी संगठन द्वारा अपहरण किए गए कुछ बंधकों को रिहा किया जा सके.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here