Home Breaking News राहुल गांधी या प्रियंका: अब कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने की खुदकुशी की कोशिश, अमेठी से टिकट फाइनल न होने से खफा

राहुल गांधी या प्रियंका: अब कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने की खुदकुशी की कोशिश, अमेठी से टिकट फाइनल न होने से खफा

0
राहुल गांधी या प्रियंका: अब कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने की खुदकुशी की कोशिश, अमेठी से टिकट फाइनल न होने से खफा

[ad_1]

UP Lok Sabha Election 2024 Now Congress block president attempt suicide angry over Rahul Gandhi ticket Amethi

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार की देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष ने खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया। 

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने अमेठी से अब तक टिकट फाइनल नहीं होने से खफा होकर यह कदम उठाने की कोशिश की। वह कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। 

इससे पहले, अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर निर्णय न होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। दावेदार के नाम को लेकर चल रही उलझन के बीच मंगलवार की शाम को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

कांग्रेसी ‘अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी’ का नारा लगा रहे थे। धरना दे रहे लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here