Home Sports रिंकू सिंह को इस खिलाड़ी की वजह से नहीं मिली टी20 विश्व कप टीम में जगह

रिंकू सिंह को इस खिलाड़ी की वजह से नहीं मिली टी20 विश्व कप टीम में जगह

0
रिंकू सिंह को इस खिलाड़ी की वजह से नहीं मिली टी20 विश्व कप टीम में जगह

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी करने के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गए हैं. इस साल जून में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मुख्य चयनकर्ता ने 30 अप्रैल को टीम इंडिया का चयन किया. टी20 में अपनी तेज तर्रार पारी की बदौलत मशहूर हुए रिंकू की जगह पर किसी और खिलाड़ी ने विश्व कप का टिकट हासिल किया. चयन समिति ने लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया.

अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. बुधवार (30 अप्रैल) को 15 सदस्यीय टीम के नाम को फाइनल किया गया. इस लिस्ट में टीम इंडिया के नए फिनिशर रिंकू सिंह का नाम शामिल नहीं है. उनके नाम पर चर्चा हुई थी लेकिन आखिरी वक्त में वह पिछड़ गए और विश्व कप का टिकट हासिल करने से चूक गए.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 11:37 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here