Home Breaking News Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां-मैदान ने की इतनी कमाई

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां-मैदान ने की इतनी कमाई

0
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां-मैदान ने की इतनी कमाई

[ad_1]




आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म में आयुष दमदार एक्शन में नजर आए हैं, लेकिन दर्शकों को उनका यह अवतार लुभा नहीं सका है। करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहले दिन से ही प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 


खराब वीकएंड के बाद फिल्म कामकाज वाले दिनों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब तीन करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है।


अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का भी बॉक्स ऑफिस  पर बुरा हाल है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। 19वें दिन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 40 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, 20वें दिन यह फिल्म महज 45 लाख रुपये ही बटोर सकी। फिल्म की कुल कमाई अब 61.55 करोड़ रुपये हो गई है। 


शैतान के बाद रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म मैदान अब तक अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 20वें दिन फिल्म ने 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 43.91 करोड़ रुपये हो गई है।

Rupali Ganguly: ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली की पोस्ट बर्थडे पार्टी में उमड़ा सितारों का हुजूम, दिलकश रही रात

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here