[ad_1]
बेजुबान जानवरों को रुपहले परदे पर शानदार तरीके से दिखाने वाली हिंदी फिल्मों में राजेश खन्ना और तनूजा अभिनीत फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ नंबर वन फिल्म है। यह फिल्म जिस दिन बंबई (अब मुंबई) में रिलीज हुई, सिप्पी फिल्म्स ने शम्मी कपूर, हेमा मालिनी और राजेश खन्ना स्टारर अपनी फिल्म ‘अंदाज’ का दो पेज का एक विज्ञापन साप्ताहिक फिल्म पत्रिका स्क्रीन में रिलीज किया, जिसमें ‘अंदाज’ को एक ऐसी कामयाब फिल्म बताया गया था, जिसने रिलीज के पहले हफ्ते में ही दस लाख रुपये का कारोबार कर लिया। ‘अंदाज’ ने ही आगे चलकर देश के हर फिल्म वितरण क्षेत्र में 50 लाख रुपये कमाने का भी रिकॉर्ड बनाया।
फिल्म ‘अंदाज’ का ये रिकॉर्ड तोड़ा राजेश खन्ना की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ ने जिसने देश के हर फिल्म वितरण क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म बनकर ‘ऊपर आका, नीचे काका’ जैसे जुमले को मशहूर कर दिया। राजेश खन्ना को फिल्म जगत में लोग काका कहकर ही बुलाते थे। फिल्म ‘अंदाज’ और फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ ये दोनों फिल्में सलीम-जावेद ने लिखी हैं। और, इस फिल्म में इन दोनों लेखकों की एंट्री की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। जब फिल्म ‘अंदाज’ बन रही थी तो सलीम और जावेद का ज्यादातर वक्त राजेश खन्ना के इर्द गिर्द ही बीतता था। राजेश खन्ना को भी समझ आने लगा था कि ‘अंदाज’ की मेकिंग में इन दोनों ‘नए लड़कों’ की अहमियत कितनी है।
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ का पहला धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, डीएसपी की धुन पर अल्लू का स्वैग
Housefull 5: अक्षय कुमार यूके में शुरू करेंगे हाउसफुल 5 की शूटिंग, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह
[ad_2]
Source link