Home Sports India T20 World Cup Squad: रिंकू सिंह समेत 3 प्लेयर्स को एक और मौका, 3 हफ्तों में चमक सकती है किस्मत

India T20 World Cup Squad: रिंकू सिंह समेत 3 प्लेयर्स को एक और मौका, 3 हफ्तों में चमक सकती है किस्मत

0
India T20 World Cup Squad: रिंकू सिंह समेत 3 प्लेयर्स को एक और मौका, 3 हफ्तों में चमक सकती है किस्मत

[ad_1]

Team India T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2 जून से होना है यानि मेगा इवेंट की शुरुआत में महज 1 महीने का समय बचा है. सभी बड़ी टीमें सामने आ चुकी हैं, जिसमें से एक नाम भारत का भी है. टीम इंडिया के ऐलान के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में उथल-पुथल मची हुई है. सबसे बड़ा नाम रिंकू सिंह बने हुए हैं, जिन्हें टॉप-15 में शामिल नहीं किया गया है. लेकिन अभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. रिंकू सिंह के पास टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने का अभी भी मौका है. 

3 प्लेयर्स के पास चांस

रिंकू सिंह के अलावा जिन खिलाड़ियों के टीम में न होने की चर्चा है वो हैं केएल राहुल और रवि बिश्नोई. भले ही इन दोनों प्लेयर्स के लिए चर्चा हो रही है, लेकिन टीम में इनके लिए जगह बन पाना मुश्किल नजर आता है. विकेटकीपर के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में संजू सैमसन और ऋषभ पंत का नाम है, ऐसे में राहुल बतौर विकेटकीपर जगह नजर नहीं आ रही है. वही, बल्लेबाजी में राहुल इन दोनों से आईपीएल 2024 में काफी पीछे हैं. वहीं, बात करें बिश्नोई की तो सेलेक्टर्स ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को चुना है. ऐसे में बिश्नोई की भी जगह मुश्किल नजर आती है. 

25 मई आखिरी तारीख

बीसीसीआई ने 30 मई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. लेकिन आईसीसी के नियम के मुताबिक सभी टीमें अपनी-अपनी टीमों में 25 मई तक बदलाव कर सकते हैं. आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को होना है. ऐसे में 25 मई तक इन तीनों प्लेयर्स को कुछ तूफानी कर सेलेक्टर्स का ध्यान खींचना होगा. जिसके बाद टीम में बदलाव किया जा सकता है. रिंकू सिंह के लिए यह गोल्डन चांस साबित होगा. इस सीजन में अभी तक उनका बल्ला चलता नजर नहीं आया है. अब देखना होगा रिंकू सिंह आने वाले दिनों में बल्ले से धमाल मचाते हैं या नहीं. हालांकि, कई दिग्गज उनके पक्ष में बोलते नजर आ रहे हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान) , शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here