Home Sports IPL 2024: आपको क्रिकेट का ज्ञान नहीं है.. विराट के आलोचकों पर भड़के डिविलियर्स, यूं निकाली भड़ास

IPL 2024: आपको क्रिकेट का ज्ञान नहीं है.. विराट के आलोचकों पर भड़के डिविलियर्स, यूं निकाली भड़ास

0
IPL 2024: आपको क्रिकेट का ज्ञान नहीं है.. विराट के आलोचकों पर भड़के डिविलियर्स, यूं निकाली भड़ास

[ad_1]

IPL 2024: विराट कोहली, भारत का एक ऐसा खिलाड़ी जो करोड़ों दिलों में बसा हुआ है. भले ही विराट ने देश के लिए या आईपीएल में आरसीबी के लिए अपना अहम योगदान दिया हो. लेकिन ट्रोलर्स उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं. आईपीएल 2024 में भी विराट आरसीबी की रीढ़ बने हुए हैं, इसके बावजूद उन्हें स्ट्राइक रेट को निशाना बनाकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. जिसके चलते विराट के साथी एबी डिविलियर्स आलोचकों की क्लास लेते नजर आए हैं. 

कैसा रहा विराट का प्रदर्शन? 

आईपीएल 2024 में विराट ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है. ऑरेंज कैप की रेस में विराट पहले स्थान पर डटे हुए हैं. उन्होंने 10 मैच में 4 अर्धशतक और 1 शतक की बदौलत रिकॉर्ड 500 रन पूरे कर लिए हैं. इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 147.49 का रहा है. विराट को आढ़े हाथों तब लिया गया जब उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंद में 51 रन की पारी को अंजाम दिया था. लेकिन इसका असर विराट पर नहीं देखने को मिला. उन्होंने अगले ही मुकाबले में ताबड़तोड़ 70 रन की बहुमूल्य पारी खेली. 

क्या बोले डिविलियर्स? 

एबी डिविलियर्स ने विराट के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘विराट कोहली अपने स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. यह काफी समय से चल रहा है. मैं अब थक गया हूं, कम से कम कहूं तो तंग आ गया हूं. वह अब तक क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स में सर्वश्रेष्ठ है. आईपीएल में वह अविश्वसनीय है. आरसीबी के लिए उसका एक रोल है और मैं ऐसे क्रिकेट पंडितों को जानता हूं जो उसकी आलोचना करते हैं. जबकि आपको खेल का ज्ञान नहीं है. आपने कितने क्रिकेट मैच खेले हैं या कितने शतक बनाए हैं?’

‘विराट जैसे हो, खेलते रहो’

डिविलियर्स ने आगे कहा, ‘वह लगातार स्कोर कर रहा है. इसी तरह के प्रदर्शन से उसने टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है. उसके पास एक फॉर्मूला है. इस साल उसका स्ट्राइक रेट उस रिकॉर्ड ब्रेकिंग सीजन से भी बेहतर रहा है जो उन्होंने 2016 में किया था. मुझे नहीं पता आलोचना कहां से आ रही है. वह एक सपने की तरह बल्लेबाजी कर रहा है. मैं बस इतना कहूंगा, विराट तुम जैसे हो वैसे ही खेलते रहो.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here