Home Sports टी20 वर्ल्ड कप में क्या गेंदबाजी करेंगे रोहित शर्मा? इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके हैं 12 विकेट, देखें VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप में क्या गेंदबाजी करेंगे रोहित शर्मा? इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके हैं 12 विकेट, देखें VIDEO

0
टी20 वर्ल्ड कप में क्या गेंदबाजी करेंगे रोहित शर्मा? इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके हैं 12 विकेट, देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में अगर भारतीय क्रिकेट टीम की कोई एक कमजोरी मानी जा रही है तो वह यह कि इसके टॉप-4 बैटर्स में से कोई भी बॉलिंग नहीं करता है. इन टॉप-4 बैटर्स में कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. इनमें से रोहित शर्मा अपने शुरुआती करियर में गेंदबाजी करते रहे हैं. आईपीएल में तो वे हैट्रिक भी ले चुके हैं. यही कारण है रोहित के फैन उनसे गेंदबाजी की उम्मीद कर रहे हैं.

वनडे में 3 दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 17 साल से भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने अपने जून 2007 में वनडे फॉर्मेट से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 2007 में ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) भी खेला. हालांकि, टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें 6 साल तक इंतजार करना पड़ा.

रोहित शर्मा ने 262 वनडे मैचों के अपने करियर में 99.4 ओवर की गेंदबाजी की और 9 विकेट झटके हैं. रिचर्ड कैटलब्रो ने सोशल मीडिया पर उनके सभी विकेट (वनडे) का वीडियो शेयर किया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 06:11 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here