Home Sports 20 साल के क्रिकेटर की मौत से दहला क्रिकेट जगत, 3 साल पहले किया था डेब्यू…

20 साल के क्रिकेटर की मौत से दहला क्रिकेट जगत, 3 साल पहले किया था डेब्यू…

0
20 साल के क्रिकेटर की मौत से दहला क्रिकेट जगत, 3 साल पहले किया था डेब्यू…

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत से दिल दहलाने वाली खबर आई है. 20 साल के क्रिकेटर जोश बेकर (Josh Baker) का निधन हो गया है. इंग्लैंड के जोश बेकर बाएं हाथ के स्पिनर थे. वे काउंटी टीम वूस्टशर के लिए खेलते थे. वूस्टशर ने ही बेकर के निधन की जानकारी दी है. जोश बेकर इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के लिए भी खेले.

जोश बेकर ने तीन साल पहले जुलाई 2021 में वूस्टशर के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने इस टीम के लिए सभी फॉर्मेट मिलाकर 47 मैच खेले और 70 विकेट लिए. बेकर लोअरऑर्डर में उपयोगी बैटिंग भी कर लेते थे. उन्होंने फर्स्टक्लास क्रिकेट में दो अर्धशतक भी लगाए हैं. जोश बेकर ने 22 फर्स्टक्लास, 17 लिस्ट ए और 8 टी20 मैच खेले.

FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 01:47 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here