Home Breaking News Covid-19: सामने आया कोरोना का नया वैरिएंट ‘FLiRT’, वैज्ञानिक बोले- बूस्टर डोज ले चुके लोग भी सुरक्षित नहीं

Covid-19: सामने आया कोरोना का नया वैरिएंट ‘FLiRT’, वैज्ञानिक बोले- बूस्टर डोज ले चुके लोग भी सुरक्षित नहीं

0
Covid-19: सामने आया कोरोना का नया वैरिएंट ‘FLiRT’, वैज्ञानिक बोले- बूस्टर डोज ले चुके लोग भी सुरक्षित नहीं

[ad_1]

new covid variant FLiRT causes risk of new wave Do vaccines work on latest variants

कोरोना का नया वैरिएंट
– फोटो : istock

विस्तार


वैश्विक स्तर पर जारी कोरोना महामारी अभी भी थमी नहीं है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वायरस में एक बार फिर से म्यूटेशन हुआ है जिसके कारण वैरिएंट्स का एक नया सेट देखा जा रहा है। कोरोना वायरस में म्यूटेशन के कारण उत्पन्न सब-वैरिएंट को ‘FLiRT’ (फिलिर्ट) नाम दिया गया है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया ये नया वैरिएंट भी ओमिक्रॉन की फैमिली से ही संबंधित है। इसे JN.1 वैरिएंट की एक रूप माना जा रहा है जिसके कारण पिछले साल कई देशों में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे गए थे। 

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना का ये नया वैरिएंट अपशिष्ट जल की निगरानी में पाया गया है। डेटा वैज्ञानिक जे. वेइलैंड ने पिछले सप्ताह जारी किए मॉडल में कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को फिर से अलर्ट हो जाने की सलाह दी थी। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि कोरोना के इस नए वैरिएंट में कुछ ऐसे म्यूटेशन देखे गए हैं जो काफी चिंता बढ़ाने वाले हो सकते हैं। गर्मियों में अमेरिका सहित कई देशों में नए वैरिएंट के कारण कोरोना के मामलों के बढ़ने की आशंका हो सकती है।

वायरस के स्पाइक प्रोटीन में दिखा बदलाव

अमेरिका स्थित येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में डीन डॉ मेगन एल. रैनी कहते हैं, कोरोना के नए वैरिएंट ‘फिलिर्ट’ के स्पाइक प्रोटीन में परिवर्तन देखा गया है जो इसे आसानी से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देकर लोगों को संक्रमित करने के योग्य बनाता है।

विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि केवल 22% अमेरिकी वयस्कों को नवीनतम कोविड वैक्सीन मिली है, इसके अलावा बहुत से लोगों में वायरस का आखिरी संक्रमण हुए भी लंबा समय बीत चुका है ऐसे में शरीर को वायरस से सुरक्षा देने वाली प्रणाली में भी कमी आ गई है। ऐसी स्थिति में नए वैरिएंट से संक्रमण होने और इसके गंभीर रूप लेने का जोखिम भी अधिक हो सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here